Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

राष्ट्रपिता के आदर्श व सिद्धांत आज भी हम सबों का मार्गदर्शन करती है : किशोर मंत्री

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2023 ::

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा काली मंदिर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर झारखण्ड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी और पवन शर्मा ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महात्मा हमारा अतीत, वर्तमान और भविष्य हैं, हमें गाँधी जी के द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने माल्यार्पण के उपरांत कहा कि राष्ट्रपिता के आदर्श व सिद्धांत आज भी हम सबों का मार्गदर्शन करती है। मौके पर जय जवान जय किसान का नारा देनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया गया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष राहुल साबू, आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य साहित्य पवन, सदस्य अमित किशोर, रवि दत्त सहित अन्य कई व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply