Breaking News Latest News झारखण्ड

एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन ने बाबूलाल मरांडी को एचईसी के जीर्णोधार हेतु यथोचित कदम उठाने का किया अनुरोध

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2023 :: एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महासचिव कृष्ण मोहन सिंह व अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर
एचईसी के जीर्णोधार हेतु यथोचित कदम उठाने का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया है कि एचईसी की स्थिति दयनीय हो गई है।
यहां के पदाधिकारियों/कर्मचारियों को विगत लगभग डेढ़ वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी वेतन नहीं मिल पाया है।
जिसके कारण यहां के कर्मचारी और पदाधिकारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
उनके बच्चों के भविष्य पर संकट छाया हुआ है। एचईसी भारत का एक महत्वपूर्ण औद्योगिकी संस्थानों में से एक है।
इसे मातृ उद्योग के नाम से भी जाना जाता है।
यह देश के सुरक्षा में काफी योगदान दे चुका है।
चन्द्रयान जैसे परीक्षण में भी एचईसी का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यहां के कर्मचारी द्वारा वेतन नहीं मिलने के बावजूद अपने तन मन और पूरी क्षमता से इस परीक्षण में लॉचिंग पैड के निर्माण में काफी योगदान दिया है।
एचईसी पुनः सुचारू रूप से चालू करने के लिए भारत सरकार से सहायता की आवश्यकता है।
कर्मियों का
वेतन मद में लगभग 385.00 करोड़,
बैंक लोन 37800 करोड़,
सीआईएसएफ 173.00 करोड़
,बिजली और पानी 270.00 करोड़,
भेंडर (सप्लायर) 480.00 करोड़
पीएफ पेनाल्टी 100 करोड़ एवं
वर्किंग कैप्टिल 500.00 करोड़
का बकाया है।
लगभग 2500 करोड़ रूपये की देनदारी आज एचईसी पर है।
यहां आज भी 1300 करोड़ रुपये का वर्कऑर्डर है।
परन्तु कच्चे माल एवं कार्यशील पूंजी के अभाव में कार्य बाधित है।
यहाँ की मशीनें काफी पुरानी हो गई है, जिसका मरम्मति एवं नवीनीकरण कराना आवश्यक है।

इसलिए एचईसी को बचाने हेतु उपयुक्त कदम उठाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।
ताकि यहां के कर्मचारी, बच्चे के भविष्य और भारत देश के इस महान औद्योगिकी संस्थान को बचाया जा सके।

Leave a Reply