Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एकल अभियान ,श्रीहरि सत्संग समिति राँची, झारखंड प्रदेश वनवासी विवाह उत्सव 17 मार्च 2023 को राची मे

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 15, 2023 ::  एकल श्रीहरि सत्संग समिति वर्ष 1998 से झारखंड प्रांत में कार्यरत है। इस समिति द्वारा संप्रति झारखंड राज्य में 7326 सुदुर वनवासी गांव में सत्संग केन्द्र एवं 7362 एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन सुदुर वनवासी गांवों में 6 श्रीहरि मंदिर रथ द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं संस्कार जागरण का काम किये जा रहे हैं।
श्रीहरि सत्संग समिति संस्कार मूलक कार्य करती है। वनवासी क्षेत्रों में कार्य करते हुए यह बात ध्यान में आई कि आज भी वनवासी बंधु-भगिनी विवाह संस्कारों को ठीक से उत्सव पूर्वक सम्पन्न कराने में असमर्थ है। इसकी महत्ता को समझते हुए उत्साह पूर्वक विवाह उत्सव को आयोजित किये जाये, इस हेतु यह एक पहल है। सामाजिक समरसता एवं एकरूपता के रूप में सुदुर वनवासी गांव में रहने वाले बंधु एवं भगिनी को यह ज्ञात हो कि नगर में भी हमारे शुभ चिंतक भाई बंधु रहते हैं। इसलिए वनवासी विवाह का उत्सव नगर में आयोजित करने की पहल शुरू हुई।
गृहस्थाश्रम का आधार ही विवाह संस्कार है। इस संस्कार के बाद वर-वधु अपने नये जीवन में प्रवेश करते है। विवाह संस्कार एक पुरी व्यवस्था है। इसी संस्कार के बाद से मनुष्य के चार आश्रमों में से सबसे अहम आश्रम यानी गृहस्थ आश्रम प्रारंभ होता है। विवाह रीति-रिवाजों, विश्वासों और व्यवहारों द्वारा नियंत्रित होता है। जो भागीदारों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को निर्धारित करता है। हिन्दु धर्म में विवाह का लक्ष्य स्वार्थ नहीं बल्कि पुरे परिवार के लिए आत्म सयंम और प्रेम को बढ़ावा देना है, जो परिवार को एक जूट रखता है और उसे टुटने से बचाता है। पारिवारिक एवं सामाजिक एकजूटता के उद्देश्य को लेकर श्रीहरि सत्संग समिति वनवासी विवाह उत्सव आयोजित करती है।
इस समिति द्वारा प्रथम बार 20 नवम्बर 2016,(रविवार) को बिरसा मुण्डा फुटबाॅल स्टेडियम मोराबादी में 51 वनवासी जोंड़ों का सामुहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस समारोह में झारखंड राज्य के तत्कालीन महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का मुख्य रूप से स्नेहील आशीष प्राप्त हुआ था।
द्वितीय वनवासी विवाह उत्सव 24 मार्च 2019 रविवार को मारवाड़ी भवन हरमु रोड राँची में आयोजित की गई, जिसमें 25 वनवासी जोड़ों का सामुहिक विवाह उत्सव सम्पन्न कराया गया।
सम्प्रति 17 मार्च 2023 शुक्रवार को तृतीय वनवासी विवाह के उत्सव के रूप में 27 वनवासी जोड़ो का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें एकल अभियान के संस्थापक सदस्य एवं प्रेरणा पुंज मा. श्यामजी गुप्त का सानिध्य प्राप्त होगा।

इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री महेश पोद्दार जी, मुख्य अतिथि एवं चिन्मय मिशन राँची के आचार्य पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद जी का आशीर्वचन प्राप्त होगा। 17 मार्च को 11ः30 बजे बारात प्रस्थान, दोपहर 12ः15 बजे बारात स्वागत एवं द्वार पुजन, दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक मंचीय कार्यक्रम, वरमाला, दोपहर 2 बजे से प्रीतिभोज, अपराहन 2ः30 बजे से शाम 5 बजे तक शुभविवाह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
यह वनवासी विवाह उत्सव कोलकाता निवासी नीरा-बृजमोहन गाड़ोदिया जी के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित की गई है।
इस विवाह समारोह में 10 जिलों से 27 जोड़ो का 54 वर-वधु पावन परिणय बंधन में बंधेगें। जिसमें लातेहार, पलामु, गुमला लोहरदगा, राँची, रामगढ़, सराईकेला, पश्चिम सिंहभूम एवं सिमडेगा जिला के 36 ST,13 SC एवं 5 OBC के वर-वधु शामिल है। इस अवसर पर वर पक्ष एवं वधु पक्ष के परिवार एवं परिजन भी शामिल होगें। यह शादी सामाजिक बंधन का अटुट साक्षी बनेगा। इस अवसर पर वर-वधु सामुहिक रूप से प्रतिज्ञा भी लेंगे। जिसमें एकल अभियान के माध्यम से वे अपने गांव में सब प्रकार की उन्नति के लिए, गौवंश रक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करेगें एवं सब प्रकार व्यसन अथवा नशा से मुक्त रहेगें एवं भारत माँ की उन्नति के लिए कार्य करते रहेंगे।
उपरोक्त मांगलिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति, आयोजन समिति एवं संचालन समिति बनाया गया है जो इस प्रकार है-
स्वागत समिति:- सतीश कुमार तुलस्यान (संयोजक), श्री पे्रम अग्रवाल, श्रीमती रेखा जैन, श्रीमती उषा जालान, श्री चन्द्रकांत रायपत, श्री रमेश धरनीधरका, श्री शिवशंकर उरांव, श्रीमती बबिता जालान, श्रीमती राजकुमारी जैन, डाॅ एम एस भटट्, श्री जयदीप मोदी, श्री बासुदेव भाला, श्री संतोष मोदी, श्री मनोज तुलस्यान
आयोजन समिति:-श्री मुकेश कुमार अग्रवाल, श्री चेतन कुमार अग्रवाल, श्री दीपक कुमार अग्रवाल, श्रीमती स्ंगीता चितलांगिया, श्रीमती अनुपमा राजगडिया, श्री अमर पोद्दार, श्री संजय खिरवाल, श्री सुमित पोद्दार, श्रीमती देवी मोदी, श्रीमती कृति मारू, श्री प्रशांत सिंह, श्री अमन कुमार
संचालन समिति:-श्री जितु पहान (संयोजक), डाॅ ललन शर्मा, श्री अमरेन्द्र विष्णुपुरी, श्री देवकीनंदन दास, श्री संजय साहु, श्री दिलीप कुमार महतो, श्री राजनाथ उरांव, श्री बाबुलाल गोप, श्री राजकिशोर महतो, श्री राजकिशोर यादव, श्री भामिणी भूषण मिश्रा, श्री प्रभाकर पाण्डेय आदि शामिल है।

Leave a Reply