राची, झारखण्ड | सितम्बर | 23, 2023 ::
श्री श्याम मण्डल , रांची के 56 वें श्री श्याम मोहत्सव के तृतीय दिवस दिनांक 23 सितम्बर 2023 को शनिवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में मोहत्सव का मुख्य समारोह रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ हुआ ।
इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर की अत्यन्त चिताकर्षक ढंग से सजाया गया एवम रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का बंगलुरू से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूल , ऑर्किड , जिप्सी फूल , जरबेरा , किसानथिमाम , हेलकोनिया , इत्यादि फूलों से दिव्य शीश का मनोहरी श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम वीर बजरंगबली का इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया श्रृंगार की भव्यता अत्यन्त ही मनमोहक थी ।
रात्रि 9 बजे मण्डल के संरक्षक सुरेश चन्द्र पोद्दार द्वारा सपत्नीक गणेश पूजन किया तत्पश्चात मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने आगंतुक भक्तों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर मण्डल द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका ” प्रेम पुष्प ” का विमोचन पूर्व सांसद एवम समाजसेवी महेश पोद्दार द्वारा किया गया ।
रात्रि 10 बजे मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने श्री श्याम प्रभु की अष्ठ प्रहर की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की , ज्योत प्रज्वलित होते ही मन्दिर में उपस्थित भक्त हर्ष से श्री श्याम प्रभु का जय जयकार कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया तथा
इस अवसर पर मुबई से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक साकेत बैरिलिया ने एक से बढ़ कर एक भजन पर भक्तगण को झूमने एवम पूरे मन्दिर परिसर को श्याम मय बना दिया ।
साकेत बैरोलिया द्वारा गाए हुए भजन
श्री श्याम नाम की माला
बाबा मेरे बाबा
आजा सांवरिया आजा
जो भी आता श्याम द्वारे
तू क्यों घबराता है
दीनानाथ मेरी बात छाणी कोणी तेरे स जिससे उपस्थित श्याम प्रेमियों ने खूब भाया साथ ही गुमला के श्री श्याम मण्डल एवम धनबाद के मनोज सैन ने भी भजनों की संपूर्ण रात्रि अमृत वर्षा की ।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विशिष्ठ रूप से तैयार खीर चूरमा , छप्पन भोग , विभिन्न प्रकार के फल – मेवा एवम रबड़ी तथा केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया तथा सम्पूर्ण रात्रि भक्तों की मन्दिर अपार भीड़ लगी रही साथ ही सम्पूर्ण रात्रि भक्तों की बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल के धीरज बंका , मनोज सिंघानिया , अनिल मोदी , सुनील मोदी , अशोक लाठ, रमेश सारस्वत , ओम जोशी , गोपी किशन ढांढनीयां , नितेश केरीवाल व जीतेश अग्रवाल का सहयोग रहा ।
* दिनांक 24 सितम्बर रविवार मोहत्सव के कार्यक्रम
प्रातः 7 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ ।
सवामणि भोग ।
सम्पूर्ण दिवस प्रसाद वितरण ,
शिव भक्त मण्डल रांची , श्री हनुमान मण्डल रांची , मनोज सैन धनबाद , श्री श्याम मण्डल गुमला एवम कोलकाता से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक ज्योति खन्ना द्वारा भजनों की अमृत वर्षा ।




