Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में “महिलाओं में निवेश : प्रगति में तेजी लाएं” विषय पर जागरूकता सत्र

राची, झारखण्ड | मार्च | 11, 2024 ::

इक्फ़ाई श्वविद्यालय झारखंड ने “महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं” विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। आमंत्रित विशेष अतिथियों में सुश्री वंदना सिंह, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची और सुश्री श्रुति श्रेष्ठ, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची थीं।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रमन क्र. झा ने अपने गहन विचार साझा किये। डीन (छात्र कल्याण)-डॉ. शोवोना चौधरी ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किये। इस बात पर चर्चा की गई कि लैंगिक समानता सबसे बड़ी मानवाधिकार चुनौती बनी हुई है। महिलाओं में निवेश एक मानवाधिकार अनिवार्यता है और समावेशी समाज के निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं की प्रगति से हम सभी को लाभ होता है।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड के संकाय सदस्यों, स्टाफ सदस्यों और सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन इक्फ़ाई लॉ स्कूल के सहायक डीन डॉ. आलोक कुमार द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

 

 

Leave a Reply