raghuvar das
Latest News खेल राजनीति

आत्मरक्षा की दृष्टि से ताइक्वांडो महिलाओं के लिए बहुत जरूरी : रघुवर दास [ मुख्यमंत्री, झारखण्ड ]

◆ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतरीन खेल
◆आत्मरक्षा की दृष्टि से ताइक्वांडो महिलाओं के लिए बहुत जरूरी खेल
— रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

raghuvar das

जमशेदपुर, झारखण्ड । अक्टूबर | 27, 2017 ::  थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित सातवीं अंतरराष्ट्रीय हीरक ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जमशेदपुर के सात पदक विजेता खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री ने अभिनंदन किया। शुक्रवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सूबे की उभरती हुई प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने को संकल्पबद्ध है।उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतरीन खेल है। आत्मरक्षा की दृष्टि से ताइक्वांडो महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच मुहैया कराने की दिशा में सरकार विशेष पहल कर चुकी है।

Leave a Reply