Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्वामी मुकुंदानंद का मीनाक्षी नेत्रालय मे आगमन :: दर्शन और प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 14, 2023 ::  जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के वरिष्ठ प्रचारक स्वामी मुकुंदानंद के दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन के चौथे दिन स्वामी मुकुंदानंद जी का आगमन मीनाक्षी नेत्रालय रांची में हुआ। 14 फ़रवरी के पावस दिवस को राधा – कृष्ण के उपासक बहुत महत्व देते है। इस अवसर पर नेत्रालय में महाराज जी के दर्शन और प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर रांची के कई प्रसिद्ध चिकित्सक, भारतीय सिविल सेवा और पुलिस सेवा के प्रशासनिक अधिकारी भी दर्शन के लिए उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वामी मुकुंदानंद महाराज ने सभी श्रद्धालुओं ने बातचीत किया और फिर उनके सवालोंनका जवाब भी दिया। कार्यक्रम में मीनाक्षी नेत्रालय के सीएमडी और झारखंड के प्रसिध्द नेत्र चिकित्सक डॉ.अभिषेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राधा गोविंद धाम के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन कार्यक्रम 11फरवरी से 15फरवरी तक रांची के हरमू में आयोजित हो रहा है।
इस कार्यक्रम के आयोजन में मीनाक्षी नेत्रालय,रांची की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
इसके पूर्व प्रवचन के तीसरे दिन मीनाक्षी नेत्रालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में रातु महाराज के महल में स्वामी मुकुंदानंद जी ने जाकर रानी से भेंट किया।
स्वामी मुकुंदानन्द जी के दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन का कार्यक्रम 15 फरवरी को समाप्त होगा।

Leave a Reply