Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सत्यानन्द योग मिशन राँची ने मनाया स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का जन्मदिन

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 14, 2023 ::  सत्यानन्द योग मिशन राँची केन्द्र में आज विश्व गुरु परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती(परमाचार्य बिहार योग विद्यालय मुंगेर) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

संन्यासी मुक्तरथ के सान्निध्य में योगाभ्यासी, भक्त-जन ने ध्यान और भजन,कीर्तन किये।
राँची स्थित काँके रोड, सरोवर एनक्लेव में गुरु पूजन हुआ और मुक्तरथ जी ने कई भजनों को प्रस्तुत किये।

निरंजन रूप जय गुरुदेव……, गुरुदेव तुम्हारी जय जय हो……., आदि भजनों से मुक्तरथ जी ने सभी को सरावोर कर दिये।

स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का जन्म आज के दिन 14 फरवरी 1960 को मध्यप्रदेश के राजनंदगाँव में हुआ।

1964 में इनका आगमन मुंगेर स्थित बिहार योग विद्यालय में हुआ।

सात वर्ष की उम्र में इन्होंने परमहंस स्वामी सत्यानन्द सरस्वती से संन्यास दीक्षा प्राप्त कर मानवता के लिए अपने को समर्पित कर दिए और विश्व के जनमानस को इन्होंने योग अमृत प्रदान किये।

Leave a Reply