रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 03, 2020 :: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक शाखा, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश संरक्षक एवंराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक शाखा, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश संरक्षक एवं केंद्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए,
संगठन के महामंत्री एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय पंकज गोयल जी ने स्वामी जी के कार्य एवं अनुभव को देखते हुए संरक्षक पद पर मनोनीत किया है, साथ ही उन्होंने यह आशा व्यक्त की, कि महाराज जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में झारखंड प्रांत में संगठन बहुत मजबूत होगा,
ज्ञातब्य है, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज पिछले अनेक वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों का मार्गदर्शन, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रहते हुवे निरंतर कार्य करते आ रहे हैं,
बताते चलें भारत तिब्बत सहयोग मंच कई विषयों को लेकर कार्य कर रहा है, विशेष रुप से भारत-चाइना के संबंध से संबंधित विषय, संघ के वरिष्ठ प्रचारक और केंद्रीय कार्यकारिणी (RSS) के माननीय श्री इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन से संचालित हो रहा है,
स्वामी जी के मार्गदर्शन में जल्द ही झारखंड प्रदेश की कमेटी का गठन होना है, साथ ही यह अन्य प्रदेशों का भी मार्गदर्शन करेंगे,
प्रदेश में तीन कमिटी होगी, एक मुख्य कमिटी, इसके अंतर्गत वक महिला टीम और एक युवा टीम भी कार्य करेगी।
यह भी जानना आवश्यक है, कि भारत-तिब्बत सहयोग मंच संगठन का कार्य तिब्बत को चीन से मुक्त करवाना, मानसरोवर को चाईना से मुक्त करवाना, चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करना, और चाईना को भारत से पुरानी शत्रुता को दृष्टिकोण में रखते हुवे, अन्य कई विषयों पर कार्य करना ।



