Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कल्पना सोरेन और इमरान प्रतापगढ़ी ने अजय नाथ शाहदेव के लिए किया चुनाव प्रचार

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  06, 2024 ::

इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने आज हटिया विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया . कल्पना सोरेन की सभा में उमड़ी भीड़ से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम किया है . कार्यकर्ताओ और समर्थको को यह विश्वास है कि हटिया विधानसभा सीट से अजय नाथ शाहदेव जरूर जीत हासिल करेंगे . सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अजय भैया को वोट करे . उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा . कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की जनता के हित में मईया सम्मान योजना, सावित्री बाई फूले योजना, किसानों की ऋण माफी, 200 यूनिट तक बिजली बिल की माफी तक किया . उन्होंने कहा कि छठ पूजा तक मईया सम्मान योजना की चौथी किश्त महिलाओं के खाते में चली जाएगी . दिसंबर से सम्मान राशि को 2500 प्रति माह हो जाएगी . लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे केश में फंसा कर मुख्यमंत्री को पांच महीने तक जेल में रखा . भाजपा झारखंड की संपदा को लूटना चाहती है . लेकिन जनता उन्हे कामयाब नहीं होने देगी , और 13 तारीख को क्रम संख्या 1 में अजय नाथ शाहदेव को विजय बनाने का काम करेगी .
वहीं हाजी चौक रातु में आयोजित जनसभा को राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने संबोधित किया . उन्होंने कहा कि हटिया के वर्तमान विधायक ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया . अजय नाथ शाहदेव हमेशा जनता के सुख दुःख में साथ रहते है . उन्हें जब जनता चुन कर विधायक बनाएगी वे क्षेत्र का विकास करेंगे . अजय नाथ शाहदेव में काम करने का जज्बा है . आगे उन्होंने कहा कि हटिया क्षेत्र में सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलजुल कर रहते है . भाजपा के लोग उनमें फूट डालना चाहती है . लेकिन जनता अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में मतदान करेगी और राज्य में एकबार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी .

 

 

 

 

 

Leave a Reply