राची, झारखण्ड | जुलाई | 08, 2023 :: पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जारी झारखण्ड खेल नीति, 2022 के आलोक में राज्य में ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को विकसित करने तथा ग्रामीण युवाओं को समाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्य, कला, कौशल विकास एवं अन्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना प्रारंभ की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के कार्यान्वयन तीव्र गति से हो सके, इसके लिए आज डॉ सरोजनी लकड़ा, निदेशक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, राँची द्वारा सभी 24 जिलों के जिला खेल पदाधिकारियों के साथ जूम के माध्यम से ऑनलाईन बैठक की गई। बैठक में निदेशक द्वारा एक-एक कर सभी जिला खेल पदाधिकारियों से उनके जिले में गाँव एवं प्रखण्ड स्तर पर सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन की अद्यतन स्थिति एवं जोहार खिलाड़ी वेब पोर्टल पर खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी लिया गया। सभी जिला खेल पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में सकारात्मक पहल किये जाने की सूचना दी गई। अंत में निदेशक महोदय ने सभी जिलों के जिला खेल पदाधिकारी को आदेश दिया कि एक सप्ताह के अंदर अपने ग्राम एवं प्रखंड स्तर पर सिद्धू कानू क्लब का गठन करें और अपने जिले में जितने भी आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी हैं उनका पंजीयन भी जोहार पोर्टल पर कराएं।
Related Articles
श्री श्याम ट्रस्ट , राँची द्वारा नागरमल मोदी सेवा सदन में रक्तदान सेवा शिविर का आयोजन
रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 26, 2020 :: श्री श्याम सेवा ट्रस्ट , राँची विश्व व्यापी कोरोना संकट के वर्तमाम दौर में विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहा है । महामारी इस काल में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में इलाजरत मरीजों के लिए श्री श्याम ट्रस्ट , राँची वृहत स्तर पर […]
इमेजिंग एक्सपो के दूसरे दिन पांच हजार से अधिक फोटोग्राफर शामिल हुए
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 07, 2023 :: झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल(जेपीएसी) द्वारा आयोजित झारखंड इमेजिंग एक्स के दूसरे दिन झारखंड के विभिन्न जिलों से पांच हजार से भी अधिक फोटोग्राफर ने हिस्सा लिया। एक्सपो के दूसरे दिन उड़ीसा ,पंजाब ,हरियाणा , छत्तीसगढ़ एवं बिहार से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर यहां पहुंच विभिन्न कंपनियों […]
झारखंड अमाच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ द्वारा लगाया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
राची, झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2022 :: झारखंड अमाच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ द्वारा लगाया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर। यह शिविर रांची में कांटाटोली स्थित उनिहैत टावर में रांची जिला किकबॉक्सिंग संघ के मुख्यालय में हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव बिपुल मिश्र थे। झारखंड किकबॉक्सिंग खेल में यह […]