राची, झारखण्ड | फरवरी | 03, 2025 ::
एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु एम.ए, सेमेस्टर चतुर्थ, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग, मारवाड़ी कॉलेज, रांची के छात्र-छात्राओं को नवरतनगढ़, गुमला के लिए प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस भ्रमण के दौरान छात्र नवरतनगढ़ के इतिहास को जानने का प्रयास करेंगे और वहां की भाषा- सभ्यता, संस्कृति एवं लोगों से मिलकर आर्थिक , सामाजिक एवं धार्मिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। छात्रों के मार्गदर्शन तथा शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में विभिन्न जानकारियों से अवगत कराने के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. खातिर हेमरोम, मुण्डारी के प्रो. जुरा होरो एवं कुरमाली के डॉ. अशोक कुमार महतो, छात्रों के साथ नवरतनगढ़ के लिए रवाना हुए।



