Latest News कैंपस झारखण्ड

झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढने वाले युवा राज्य की रक्षा करेंगे- राज्यपाल

• खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया

• खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया

• झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढने वाले युवा राज्य की रक्षा करेंगे- राज्यपाल

• खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय कि स्थापना से युवाओ को सही दिशा मिलेगी-राज्यपाल

• विश्वविद्यालय में साइबर क्राइम पर कैसे रोक लगाई जाए इसकी भी होगी पढाई-मुख्यमंत्री

• शिक्षा बजट पर सबसे ज्यादा 10577 करोड़ रुपये (बजट का 14 प्रतिशत) की राशि खर्च की जा रही है- रघुवर दास

• सरकार ने 53 नये महाविद्यालयों जिनमें 11 मॉडल और 12 महिला महाविद्यालय के  स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है-मुख्यमंत्री

• खूंटी अब वीर भूमि के साथ-साथ नॉलेज सिटी के रूप में भी जाना जाएगा- नीलकंठ सिंह मुंडा

• झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय   से उतीर्ण होने वाले छत्रों को पुलिस बहाली में अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी- नीरा यादव

 

रांची, झारखण्ड । नवम्बर | 12, 2017 :: माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के निर्माण से राज्य के शिक्षा के क्षेत्र को गति मिलेगी। यह यूनिवर्सिटी ज्ञान का केंद्र बनेगा। रज्य के युवा जो देश सेवा में जाना चाहते है उन के लिए झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा। यह झारखण्ड के लिए सम्मान का विषय है। यह राज्य के समरसता को बनाये रखने में मदद करेगा। झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढने वाले युवा राज्य की रक्षा करेंगे। झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढने वाले युवा राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। किसी भी यूनिवर्सिटी का गठन सिर्फ मकसद नहीं है यूनिवर्सिटी में हर सुविधा हो और नियमित पढाई हो, लैब और पुस्तकालय भी हो यह सुनिश्चित करें। खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय कि स्थापना से युवाओ को सही दिशा मिलेगी। इस क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साइबर अपराध को भी रोकने में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के छात्र आगे आयेंगे। माननीया राज्यपाल आज खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस वित्तीय वर्ष शिक्षा बजट पर सबसे ज्यादा 10577 करोड़ रुपये (बजट का 14 प्रतिशत) की राशि खर्च की जा रही है। इसी प्रकार कौशल विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। राज्य में नये शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। शिक्षा से ही गरीबी से निजात पायी जा सकती है। कौशल विकास कर हम लोगों को रोजगार दे सकेंगे, जिससे बेरोजगारी की समस्या भी समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 53 नये महाविद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है। ये उन विधानसभाओं में बनाये जा रहे हैं, जहां कोई महाविद्यालय नहीं है। इनमें 11 मॉडल और 12 महिला महाविद्यालय शामिल है। संथाल समेत तीन वनवासी क्षेत्रों में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जायेगी। जल्द ही स्कील यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की जायेगी। छह मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम शुरू हो गया है। श्री दास ने कहा कि खूंटी का इतिहास गौरवशाली रहा है। हम इसे ज्ञान के क्षेत्र में भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यहां नॉलेज सिटी बनायी जा रही है, जहां रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। जहां एक साल का डिप्लोमा कोर्स करनेवाले छात्रों को झारखंड पुलिस में भरती प्राथमिकता मिलेगी। इसी प्रकार बढ़ते साइबर क्राइम पर रोक के  लिए तीन साल का कोर्स कराया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट की मांग बढ़ रही है। हमारे यहां पढ़े हुए बच्चे राज्य और देश में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। औद्योगिक सुरक्षा बल भी राज्य में खड़ा किया जा रहा है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों को इनकी जरूरत है। राज्य सरकार इन्हें तैयार कर रोजगार में मदद करेगी। खूंटी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, एक स्कील यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी। स्कील यूनिवर्सिटी में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर आदि का कोर्स कराया जायेगा, जिससे कम पढ़े लिखे नवयुवक-युवतियों को रोजगार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी अमेरिकन कोर्न की काफी मांग है। खूंटी के किसान इन्हें लगायें। इससे काफी मुनाफा भी है। सरकार यहां प्रोसेसिंग प्लांट लगायेगी। जिससे किसानों को फसल से अच्छी कमाई होगी। इसके अलावा खूंटी में लाह भी काफी मात्रा में होता है। यहां की महिलाओं को लाह के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार मधुमक्खी पालन में भी सरकार मदद करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मीठी क्रांति के आह्वान से जुड़ कर लोग अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। सारा मधु सरकार खरीद लेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अब विकास की राजनीति चलेगी। विनास की राजनीति का समय समाप्त हो गया है। कुछ राष्ट्र विरोधी और संविधान विरोधी शक्तियां हमारे भोले भाले लोगों को बहला-फुसला कर माहौल खराब करने में लगी हैं। लेकिन किसी भी कीमत पर हम विकास रोकनेवाली शक्तियों को पनपने नहीं देंगे। ऐसी शक्तियों से कड़ाई से निपटा जायेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि आज झारखण्ड नए रूप में दिख रहा है| झारखण्ड अब 18 वर्ष का होने वाला है| इस कारण हमारी उम्मीद अब झारखण्ड से है| जितने विश्वास के साथ, स्नेह के साथ और आशीर्वाद से जनता का स्नेह मिला है उसके लिए मुख्यमंत्री के दिशा निदेश पर विकास काम किया जा रहा है उन्होंने के.जी. से पी.जी. तक की पढाई को सुनिश्चित किया है। झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय  देश का तीसरा रक्षा शक्ति विश्व विद्यालय है। आज राज्य में नए कांसेप्ट शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे है| शिक्षा हमारा आत्मविश्वास बढ़ाता है| झारखण्ड में प्राकृतिक सम्पदा के साथ प्रतिभावान युवा भी है| झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय  के नए परिसर में छत्रों को हर सुविधा मिलेगी| झारखण्ड खेल में भी आगे है।| झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय   से उतीर्ण होने वाले छत्रों को पुलिस बहाली में अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी।आज सुदूर क्षेत्र में 11 महिला कॉलेज बनाये जा रहे है। रामगढ़ के गोला क्षेत्र में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज को शुरू किया जा रहा है।  कार्यक्रम में मंत्री श्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी जिला इतिहास में सबसे ऊपर है| भगवान् बिरसा मुंडा कि इस धरती को वीर भूमि के रूप जाना जाता है। और अब सरकार कि मंशा है कि इसे नॉलेज सिटी के रूप में भी जाना जाए। खूंटी वीरों की धरती है, यहाँ के अनेकों वीरों ने आजादी कि लड़ाई में भाग लिया था। गुजरात और राजस्थान के बाद खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय  शुरू हो रहा है। खूंटी जिला आज विकास के रस्ते में आगे बढ़ रहा है पहले कभी नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री का स्नेह हमेशा से खूंटी के साथ रहा है। आने वाले दिनों में खूंटी में विकास कि लहर दौडेगी। आज यहाँ सड़क के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ्य के क्षेत्र में विकास का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि खूंटी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज कि स्वीकृति सरकार के तरफ से हो। झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय  की एक कॉफ़ी टेबल बुक पत्रिका का लोकार्पण राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया|  कार्यक्रम में खूंटी सांसद कड़िया मुंडा, मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, सचिव, उच्च शिक्षा एवं तकनिकी विभाग  अजय कुमार सिंह, डी.जी.पी. डी के पाण्डेय, उपायुक्त खूंटी, पुलिस अधीक्षक खूंटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

Leave a Reply