Breaking News Latest News झारखण्ड

वैश्य मोर्चा का छात्र-युवा सम्मेलन 23 मार्च को 

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  23, 2025 ::

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा पतरातू डैम स्थित पंचवटी सभागार में प्रशिक्षण शिविर सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में वैश्य मोर्चा के विभिन्न जिलों से आये केंद्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारी परिवार के साथ शामिल हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने किया. इस अवसर पर महिलाओं के लिए उपहार लाॅटरी का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु द्वारा दीप जला कर किया गया.

शिविर में सर्वप्रथम प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता एवं उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तावना-पत्र का पाठ किया गया. तत्पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल (धनबाद), हीरानाथ साहु (कांके), मोहन साव (गोमिया) आदि ने अपने विचार रखते हुए कई सुझाव दिए.

अपने अध्यक्षीय भाषण में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा एक सामाजिक संगठन है, लेकिन समाज के मुद्दों पर लड़ना, हक के लिए आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है. श्री साहु ने कहा कि संगठन का होना जरूरी है. जो लोग संगठन के साथ जुड़े रहते हैं, उन्हें संगठन का हमेशा साथ और सहयोग भी मिलता है. हक अधिकार की लड़ाई भी संगठन के साथ जुड़ कर ही लड़ा जा सकता है. श्री साहु ने कहा कि अधिकार चाहिए तो लड़ना ही पड़ेगा. संघर्ष के रास्ते ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है.

शिविर में प्रस्ताव पारित कर घोषणा की गयी कि ओबीसी को 27% आरक्षण सहित अपनी मांगों को लेकर वैश्य मोर्चा आंदोलन जारी रखेगी. दूसरे प्रस्ताव में राज्य सरकार से विधानसभा के कल से होने वाले सत्र में वैश्य मोर्चा की मांगों पर विचार करने की मांग की गई.

यह भी घोषणा किया गया कि 23 मार्च को रांची में छात्र-युवा सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. जबकि 23 अप्रैल को रांची में ही वैश्य अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा और अपनी मांगों को जोर शोर से उठाया जायेगा.

इस कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु (अरगोड़ा), सुरेश साहु (ओरमांझी), ढ़लन साव (बड़कागांव), केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु (ओरमांझी), अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद, सहदेव चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहु, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद, कपिल प्रसाद साहु, रामाशंकर राजन, आदित्य नारायण प्रसाद, शिव प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, संगठन सचिव राजाराम प्रसाद, चतुर साहु, केंद्रीय सदस्य मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, रामगढ़ जिला प्रभारी बीरेन्द्र कुमार, रांची जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, खूंटी जिला प्रभारी राजन चौधरी, धनबाद जिला प्रभारी सत्यजीत मंडल, महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष दीपारानी कुंज, महासचिव पूनम जायसवाल, जिलाध्यक्ष प्रीति कुमारी साहा (चतरा), युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव आदित्य पोद्दार, मिथिलेश साव, सुरेंद्र प्रसाद साहु, मनीष साहु, कैलाश प्रसाद, अजय साहु, अमित साहु, संजय प्रसाद, दीपक प्रसाद, ब्रज किशोर प्रसाद, श्रीनिवास अग्रवाल, देवकुमार पंडित, मद्धेश्वर केशरी, जयदेव गुप्ता, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे.

 

 

 

 

Leave a Reply