राची, झारखण्ड | फरवरी | 23, 2025 ::
रांची जिले के गांधीनगर में सीपीआई के विचार धारा से प्रभावित होकर 143 नये लोगों ने सीपीआई का दामन थामा, मजदूरों और किसानों के लडाई तेज करने का शपथ लिया।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं मराम गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा विधान परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर विधान सभा 24 मार्च को। सीपीआई
रांची भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह गांधीनगर क्लब में एटक के राज्य सचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया, बैठक और कार्यकता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, एटक के राज्य सचिव अशोक यादव, मजदूर नेता हरिद्वार सिंह , जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक, भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव इम्तियाज़ खान के नेतृत्व के कई लोगों उपस्थिति में 143 मजदूरों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी में ईमानदारी से कार्य करने का शपथ लिया,। जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाया, एवं कहा कि रांची जिला में इन लोगों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी ।मजदूरों हक अधिकार की लड़ाई भी तेज़ होगी।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा लड़ती रहती है, पाठक ने पार्टी के कार्यक्रम एवं पार्टी के सिद्धांतों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि देश के पूंजीवादी पार्टियां धर्म एवं जात के नाम पर लोगों को बाटकर राजनीति कर सत्ता पर काबिज है , जिसे केवल देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में कानून बनाकर मजदूरों पर कहर बरपा रही है, एटक के राज्य सचिव अशोक यादव ने लाल झंडा की उत्पत्ति के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि मजदूरों की खून से रंगीन झंडा लाल हुआ है , मजदूर नेता हरिद्वार सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की इतिहास के बारे में बताया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 143 लोगों ने लिया पार्टी की शपथ। बैठक में जन समस्याओं को लेकर के कई फैसले लिए गए पार्टी को मजबूत बनाना, झारखंड विधानसभा में बाबा भीमराव अंबेडकर एवं जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने, जल जंगल जमीन की हिफाजत करने, असंगठित मजदूरों को 26000 रुपए प्रतिमाह मजदूरी निर्धारण करने, मजदूरों के 8 घंटा काम एवं न्यूनतम मजदूरी की गारंटी करने, भूमिहीन लोगों को खेती के लिए ढाई एकड़ जमीन उपलब्ध कराने, आवास विहीन्न लोगों के लिए 10 डिसमिल जमीन घर बनाने के लिए देने, सहित किसान मजदूर की कल्याण के लिए 24 मार्च को विधानसभा मार्च किया जाएगा, बैठक चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने भी पार्टी की सदस्यता ली कार्यक्रम में सेकंडो लोगों को उपस्थित थे।




