Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

हजारीबाग में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के विस्तार को लेकर बनी रणनीति

जीतन राम मांझी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प : सुनील कुमार चौबे

झारखंड में तेजी से बढ़ रहा है हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का जनाधार : हरे कृष्ण महाराज

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री सुनील कुमार चौबे एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का शनिवार को हजारीबाग परिसदन पहुंचने पर पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड में पार्टी के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा राज्य के समसामयिक राजनीतिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री सुनील कुमार चौबे ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक एवं भारत सरकार के केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को झारखंड के प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ संगठन विस्तार अभियान को गति दें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि झारखंड में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर एवं समाज के विभिन्न वर्ग पार्टी की नीति, सिद्धांत और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत, गांव एवं बूथ तक मजबूत संगठन खड़ा करना है ताकि जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग जिले में संगठन विस्तार अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड की राजनीति में एक मजबूत और निर्णायक शक्ति के रूप में उभरेगी।

प्रदेश संगठन सचिव श्री शमीम अख्तर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड में सुनियोजित ढंग से संगठन विस्तार अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन को देखते हुए आने वाले दिनों में पार्टी राज्य के प्रत्येक जिले में और अधिक सशक्त रूप में स्थापित होगी।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव श्री अनिल सिंह, निजी सचिव (प्रदेश अध्यक्ष) अंकित पांडेय, मुस्ताक खान, हिस्बातुल्लाह अंसारी, तौकीर आलम, मोहम्मद बिट्टू, दानिश अख्तर, इम्तियाज, संतोष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply