राची, झारखण्ड | अक्टूबर 11, 2024 ::
दिनांक 10 और 11 अक्टूबर 2024 को राज्य स्तरीय दो दिवसीय परिचर्चा, नामकोम, बगईचा रांची में हुआ।
इस मौके पर सामुदायिक स्तर पर महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व पर परिचर्चा हुई।
मुख्य विषय, वन अधिकार अधिनियम 2006 पर पहले सत्र में फादर जॉर्ज मोनिपल्ली द्वारा वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं संशोधित नियम 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी एवं मौजूदा स्थिति पर बात रखा गया। पेसा कानून 1996 पर रामचंद्र उराॅव द्वारा पेसा से जुड़े संवैधानिक अनुच्छेदों का वर्णन किया गया एवं पेसा कानून के बारे विस्तार से जानकारी साझा किया। वन अधिकार अधिनियम नियम 2006 एवं पेसा कानून द्वारा मिला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ,नगर पालिका चुनाव पर महिलाओं की भागीदारी पर जानकारी साझा किया गया।
दूसरे दिन का सत्र महिलाओं के मानव अधिकार पर लीना पदम् ने जानकारी साझा किया साथ में विचार विमर्श किया गया, लैंगिकता पर समझ पर एलिना होरो ने बात रखा एवं रोज मधु द्वारा वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं का नेतृत्व पर चर्चा हुआ।
इस मौके पर राज्य स्तरीय अनेक जिलाओं से महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस परिचर्चा का आयोजन आदिवासी विमेंस नेटवर्क, महिला एवं लैंगिक संसाधन केंद्र द्वारा हुआ।



