दिल्ली | अक्टूबर | 31, 2018 :: दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण और अनुग्रह संस्था के सौजन्य से स्वाभिमान परिसर में वरिष्ठ सदस्यों का जन्मदिन और सालगिराह बड़े ही धूम धाम से बनाया गया। अक्टूबर माह में आने वाले सभी वरिष्ठ सदस्यों को बुलाकर एक साथ जन्मदिन और शादी की सालगिराह मनाया गयी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण अतिरिक्त जिला न्यायधीश व विशेष सचिव गीतांजलि गोयल ने सभी सदस्यों को बधाई दी। नब्बे वर्ष की बुजुर्ग महिला सोना देवी जी का जन्मदिन ऐसा मनेगा उन्हों ने कभी सोचा न था। सभी सदस्य काफी खुश नज़र आये। इसमें केक कटिंग का भी आयोजन था। इस अवसर पर अनुग्रह संस्था की अध्यक्ष व चेयरपर्सन डॉक्टर आभा चौधरी, लीला अम्बिएंस होटल से मानव संसधान अधिकारी आनंद गुप्ता, वकील दिनेश कुमार भी शामिल हुए। परिसर को काफी अच्छे से सजाया भी गया था।
Related Articles
अगर आप है गर्भवती तो इन योगाभ्यास को कतई ना करे
अगर आप है गर्भवती तो इन योगाभ्यास को कतई ना करे योगासन जो गर्भावस्था के दौरान नहीं करने चाहिए • नौकासन • चक्रासन • अर्धमत्स्येंद्रासन • भुजंगासन • विपरीत शलभासन • हलासन सावधानियां जो गर्भावस्था के दौरान बरतनी चाहिए • यदि आप गर्भावस्था के शुरूआती महीने में है तो ऐसे आसन न करें जिससे पेट […]
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा पौधरोपण
राची, झारखण्ड | जुलाई 01, 2024 :: लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा आज नगडी स्थित श्रीराम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज नगड़ी के परिसर में फलदार और छायेदार वृक्ष के पौधे लगाये गये। पौधरोपण करते हुए क्लब के निवर्तमान चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेष अग्रवाल ने कहा कि बेहतरीन जीवनयापन के लिए हमें पौधरोपण का संरक्षण […]
शांत चित रहकर तनाव को घटाया जा सकता है : उज्जवल भास्कर
राची, झारखण्ड | जुलाई 14, 2024 :: संत जेवियर्स कॉलेज रांची की एनएसएस इकाई ने आईक्यूएसी और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से फादर सी. डिब्रावर सभागार में परीक्षा संबंधी तनाव विषय पर वार्ता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन काॅलेज के बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर एसजे और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिर्बान […]



