Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू संपन्न : रांची की टीम 19 स्वर्ण पदक के साथ बनी ओवरऑल चैंपियन

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 01, 2023 ::

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2023 का समापन हुआ।
रांची के ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, खेल गांव में अयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से वूशु के अंडर 14/17 बालक बालिका के 35 भार वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार सिंह, (रजिस्ट्रार सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची),
विशिष्ट अतिथि शिवेंदु दुबे, (कोषाध्यक्ष झारखंड ओलिंपिक संघ)
शैलेंद्र दुबे (महासचीव झारखंड वुशू संघ) ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया।

रांची ओवरऑल चैंपियन एवं रामगढ़ ओवरऑल रनर
रांची की टीम 19 स्वर्ण, 12 रजत एवं 13 कांस्य पदक के साथ बनी ओवरऑल चैंपियन बनी।
रामगढ़ की टीम 10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग ने बताया कि विजेताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी, जिसके पश्चात् रांची में जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

एस जी एफ आई नेशनल के लिए कुश्ती टीम विदिशा रवाना

विदिशा मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली एस जी एफ आई नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 के लिए राज्य कुश्ती अंडर 14/17 बालक बालिका टीम को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग ने विदिशा के लिए सुबह 5 बजे खेल गांव से रवाना किया।
विभागीय सचिव श्री रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक श्रीमति किरण कुमारी पासी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply