Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

इंडिया टुडे के एनुअल सर्वे 2023 में पढ़ाई के मामले में संत जेवियर्स, रांची पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज

राची, झारखण्ड | जून | 28, 2023 ::

इंडिया टुडे के एनुअल सर्वे 2023 में पढ़ाई के मामले में संत जेवियर्स रांची ने पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में अपनी जगह बनायीं है|
कला संकाय के क्षेत्र में देश भर के 173 कॉलेजों के सर्वे में 32वां स्थान हासिल किया है तो वहीँ विज्ञान संकाय में 198 कॉलेजों में 75 वां स्थान प्राप्त किया है| वाणिज्य संकाय के सर्वे में 225 कॉलेजों में 35वां स्थान प्राप्त किया है |
बीबीए 201 कॉलेजों के सर्वे में 31वां स्थान प्राप्त किया है|

क्षेत्रवार सर्वे रिपोर्ट 2023 के अनुसार वहीँ पूर्वी भारत में संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने वाणिज्य व आर्ट्स में दूसरे स्थान पर अपना परचम लहराया है|
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तेजी से उभरते कॉलेज में संत जेवियर्स ने अपना स्थान बरक़रार रखा है |
यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य फादर नबोर लकड़ा एस.जे. एवं उप-प्राचार्य फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर एस. जे. ने दी |

Leave a Reply