Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह : ज्ञानयज्ञ ::  द्वितीय दिवस 

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 13, 2023 :: गौ माता के सान्निध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में सूत शौनक संवाद के अंतर्गत शौनक जी ने सूत से 6 प्रश्न किए

मानव का कल्याण कैसे हो?
संपूर्ण शास्त्रों का सार क्या है?
भगवान अवतार क्यों लेते हैं?
अवतार कितने हैं?
कर्म क्या है?

और धर्म किसकी शरण में गया?
जिसके उत्तर में सूतजी ने कल्याण के सरलतम रूप भगवद्शरणागति को बताया ।

भगवान के अवतारों का वर्णन करते हुए कथावाचक पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री ने कहा भगवान के समस्त अवतार मानवों के हित में होता है, सज्जनों की रक्षा और धर्म का अभ्युत्थान हो यही अवतार का उद्देश्य है।
कथा के अंत में ठाकुर श्री बांके बिहारी की मनमोहक झांकी का दर्शन कर श्रोता वृद्ध भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर
श्रीमती मीरा अग्रवाल
श्रीमती ज्योति कुमारी
श्री राजेश चौधरी
श्री सुरेश धरनीधर
श्री श्रवण घन्नय
आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply