Sri shyam satrangi mahotsav :: Second day
Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री श्याम सतरंगी फाल्गुन महोत्सव :: दूसरा दिन : भजन पुस्तिका का विमोचन

Sri shyam satrangi mahotsav :: Second day

रांची, झारखण्ड | मार्च | 06, 2020 :: श्री श्याम मण्डल , राँची द्वारा आयोजित श्री श्याम सतरंगी फाल्गुन मोहत्सव के दूसरे दिन दिनाँक 6 मार्च 2020 को मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ ।
इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विद्युत की रंग बिरंगी लड़ियों से मन्दिर परिसर अत्यन्त भव्य छटा बिखेर रही थी ।
कोलकाता से आये प्रसिद्ध मालाकारों द्वारा श्री श्याम दरबार को अत्यन्त सुरुचिपूर्ण स्वरूप प्रदान किया गया ।
रजत सिंघासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश को स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न रंगों के फूलों की मालायें पहनाई गई ।

Shyam mandal

 

मुख्य अतिथि प्रमुख समाझसेवी श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने मण्डल द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका का विमोचन किया ।

रात्रि 10 बजे श्री श्याम देव के जयघोष के बीच अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई ।
श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ सम्पूर्ण रात्रि के संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया ।
अपार भीड़ के बीच पूरा मन्दिर परिसर श्री श्याम प्रभु के जयकारों से गूँज रहा था ।
कतारबद्ध होकर भक्तगण ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे ।
सम्पूर्ण रात्रि भक्तगण श्री श्याम देव के साथ केशरिया होली का आनन्द ले रहे थे ।

बाबा श्याम के दरबार मची रे होली
होली खेलन दे रे श्याम
म्हे झुक झुक करां प्रणाम श्याम थारी चौखट पर
हम हैं प्रेमी श्याम बाबा तेरे नाम के
आया हूँ शरण में दीदार के लिए
कन्हैया प्रेम की नज़रों से हमें तुम देखते रहना

इत्यादि भाव पूर्ण भजनों की धुन पर सम्पूर्ण रात्रि वातावरण श्याम रस में डूबा रहा ।
इस अवसर पर श्याम प्रभु की केशरिया खीर चूरमा का विशेष भोग लगाया गया तथा छपन्न भोग भी श्याम देव को निवेदित किया गया साथ में विभिन्न प्रकार के फल – मेवा – चॉकलेट व बनारसी पान की गिलोरी का भी भोग लगाया गया ।

प्रातः 4 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल के सदस्यों के साथ चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , राकेश सारस्वत , विवेक ढाँढनीयाँ , रतन मोर , शिव रतन बियानी , मनोज ढाँढनीयाँ , अशोक लाठ , श्याम सुन्दर पोद्दार , ओम जोशी , अजय साबू का सहयोग रहा ।

दिनाँक 7 मार्च शनिवार को द्वादसी के दिन सम्पूर्ण दिवस मन्दिर के पठ खुले रहेंगे तथा 251 सवामणी का भोग श्री श्याम प्रभु को अर्पित किया जायेगा ।
सम्पूर्ण दिवस खीर चूरमा व प्रसाद वितरण मन्दिर परिसर में ।

Leave a Reply