Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 20, 2022 ::   पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रणामी समाज के सेवाभावी सदस्यों के सहयोग से अभी तक 59 श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का सफल संचालन किया जा चुका है।

आज रविवार दिनांक 20 नवम्बर 22 को 60वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन अपने पोता पोती के जन्मदिवस के सुअवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्या श्री मती विधा देवी अग्रवाल और उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।

रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एम• आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है। इस संस्था के द्वारा समय- समय गरीब असहाय ज़रूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं।

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 50 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार दिनांक 20 नवम्बर 22 को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी(राधा-कृष्ण)मंदिर के प्रांगण मे राँची शहर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र फ्रीडम फाइटर के सम्पादक श्री विष्णु शंकर उपाध्याय ,आलोक कुमार सिन्हा पूर्वांचल सूर्य के सम्पादक सुमन कुमार संस्था के राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पुनम अग्रवाल के द्वारा वहाँ के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, निर्धन परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 60 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।

आज संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित महिलाओ और पुरूष श्रद्धालुओ को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर आज के 60वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया। आज के भंडारे मे संस्था ने कचोडी, आलु टमाटर की सब्जी, केसरीया जलेबी एव भेजिटेबल पुलाव का वितरण किया।

आज रविवार दिनांक 20 नवम्बर 2022 को लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओ राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद मे कचोडी, आलु टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव, केसरिया जलेबी का वितरण कर सेवा की गई।प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे मे समाज के लोग बढ चढ कर अपनी भागेदारी निभा रहे है।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढती जा रही है।

प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में संस्था के द्वारा की जाती है।

आज के अन्नपूर्णा भोजन सेवा का आयोजन अपने पोते योगेश,पोती तनु,सुषमा अग्रवाल के जन्मदिवस के सुअवसर पर श्री विधा देवी अग्रवाल एव उनके परिवार के सौजन्य से किया गया।

आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,ओम प्रकाश सरावगी,सज्जन पाड़िया, ओमप्रकाश सरावगी,विष्णु सोनी,मनीष सोनी,विशाल जालान,शिव भगवान अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, कैलाश सिंघानिया,पवन पोद्दार(ताउ), अंजनी अग्रवाल, शंकरलाल मोदी,धीरज कुमार गुप्ता,आलोक सिंह, रमेन्द्र कुमार पांडेय,चन्द्रदिप साहु महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल,शकुन्तला केजरीवाल, सुधा सुल्तानिया, शारदा खंडेलवाल अमिता जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply