Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 11 निर्धन जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह संपन्न

राची, झारखण्ड | जुलाई | 16, 2023 :: संत स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं गुरु जी के परम भक्त शिष्य ओमप्रकाश मीरा देवी आडुकिया की शादी की 50 वीं सालगिरह के सुअवसर आज का 96वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण 11 जोड़ो का आदर्श सामुहिक विवाह के साथ सम्पन्न कराया श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने ।

11जोडो का शुभ विवाह आचार्य श्री शंकर लाल जी शास्त्री, गौरव कुमार शास्त्री एवं उनके सहयोगीयों द्वारा संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) मे सम्पन्न कराया गया। मंदिर परिसर मे आज सुबह 8 बजे से ही वर-वधु उनके अभिभावक और शादी मे विवाह के साक्षी होने के लिए बाराती अपने परम्परागत वस्त्रो में सज धज कर ठोल नगाडो बजाते नाचते खुशी मनाते हुए आने लगे थे। आये हुए 500 बरातीयों को आने के तुरंत बाद चाय नाश्ता कराया गया। वर वधु को वैवाहिक जोडा कपडे वर को कुर्ता पैजामा साफा गले मे राधा कृष्ण भगवान की मोतियो का हार वधु को लाल शादी का जरी के निकासी का काम किया हुआ शादी का जोडा नेकलेस का सेट मेटल की गोल्ड कलर की चुडिया चुनरी पहना कर दुल्हा दुल्हन की तरह तैयार कर विवाह मंडप मे संस्था के सदस्यों के द्वारा लाया गया जहा उनका शुभ विवाह आचार्य शंकरलाल जी शास्त्री गौरव कुमार शास्त्री एव उनके सहयोगीयों द्वारा सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम मे नव विवाहित जोडो को संस्था के द्वारा उपहार स्वरूप मंगलसूत्र, पाजेब, बिछीया, डिनर सेट वर वधु को वैवाहिक जोडा, 4 पीस साडी,सर्ट पेंट का कपडा, श्रृंगार का समान,स्टील के बर्तन, मच्छरदानी,बेडसिट,चादर, स्टील बाल्टी गिलास,लोटा तथा नगद उपहार दिया गया। वैवाहिक जोडो की सूची साथ मे सग्लन है।

आज कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
दीप प्रज्वलन संस्था के सह-संरक्षक बिजय जालान अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान सचिव मनोज कुमार चौधरी के कर कमलो द्वारा किया गया एव वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

अभी तक संस्था के द्वारा 958 जरूरतमंद जोडो का आदर्श सामुहिक विवाह सम्पन्न कराए गए है। 10 जनवरी 2016 मे 11जोडो का 16 मार्च 2016 मे 21 जोडो का 07 जनवरी 2018 मे 108 जोडो
24 जुलाई 2018 मे 108 जोडो

13 जुलाई 2019 मे 351 जोडो 20 दिसम्बर 2020 मे 05 जोडो
21 मार्च 2021 मे 21 जोडो
12 अप्रैल 2022 मे 151 जोडो
8 जनवरी 2023 मे 171 जोडो
16 जुलाई 2023 मे 11 जोडो
टोटल 958 जोडो का

सेवा के इस महान कार्य मे संस्था के सह संरक्षक विजय जालान अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्याय निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत,निर्मल छावनिका,गोविन्द अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पौदार, ओमप्रकाश सरावगी,विष्णु सोनी,सुरेश चौधरी, नन्द किशोर चौधरी.चन्द्रदिप साहु,परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता, रमेन्द्र कुमार पांडेय,सुशील हलधर एवं आलोक सिंह महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, बिमला जालान, उर्मिला पाडिया रेखा पोद्दार कविता गाडोदिया इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply