राची, झारखण्ड | सितम्बर 29, 2024 ::
राँची समर्पण शाखा की सत्र ( 2024-25 ) की छठवीं कार्यकारिणी बैठक शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में मारवाड़ी भवन में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने स्वागत उद्ग़ार में सभी प्रभारियों की प्रशंसा की और उन्हें और अच्छा कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।
मीटिंग में पिछली बैठक की कार्यवाही सभा पटल में रखी गई, इसके बाद सचिव शुभा अग्रवाल ने अगस्त माह का प्रतिवेदन पेश किया । कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल ने रिपोर्ट पेश की।बैठक में अक्टूबर माह में होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमे विशेष रूप से दीवाली लकी ड्रॉ , महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, 2 अक्टूबर गांधी जयंती ( स्वच्छ भारत अभियान), दिवाली मिलन समारोह, 9 दिन 9 कन्या, सदस्यता शुल्क कलेक्ट करने के लिए सह सहमति से कविता सोमानी जी और डॉली बंसल जी को सायोजिक बनाया गया।
रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, जनसेवा के कार्य आदि पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन पर जाने के लिए अध्यक्ष द्वारा आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए साथ चले।
शाखा सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और अध्यक्ष द्वारा बैठक की समाप्ति की गई।
कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमिता लाठ , स्मिता अग्रवाल, रितु पोद्दार, कोमल पोद्दार, डॉली बंसल,आशा सोनथलिया , चन्द्रकला,कोमल झुनझुनवाला उपस्थित थी ।
◦




