Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

 “श्याम अखंड ज्योति पाठ” 23 अगस्त को

मारवाडी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा श्री श्याम प्रभु की कृपा से 23 अगस्त 2026, रविवार को “श्याम अखंड ज्योति पाठ का भव्य आयोजन शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के अध्यक्षता में किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम मारवाडी भवन, हरमू रोड, रांची में सुबह 9 बजे से श्याम इच्छा तक आयोजित है।

श्याम बाबा का दरबार सजेगा ज्योति की लौ जगमगाएगी

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पाठ वाचक श्याम रतन श्री श्याम अचपाल और ग्रुप द्वारा भव्य नृत्य नाटिका के साथ श्याम कथा और अखंड ज्योति पाठ प्रस्तुत किया जाएगा। अखंड ज्योति की लौ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने का प्रतीक है।

भजन-कीर्तन, झूले का अलौकिक श्रृंगार, मनमोहक झांकियां, ईत्र एवं पुष्प वर्षा और छप्पन भोग के साथ पूरा वातावरण “हारे का सहारा, श्याम हमारा” के जयकारों से गूंजेगा।

“झूल रहे हैं लखदातार, सखियां गाएं मल्हार, प्रेम की इस बयार में, खोया है सारा संसार” की पंक्तियों के साथ श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में लीन होंगे संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष और इस कार्यक्रम की संयोजिका सुमिता लाठ जी ने बताया दी कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को बढ़ावा देना और सभी को श्याम बाबा के चरणों से जोड़ना है।

मान्यता है कि अखंड ज्योति पाठ से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

श्याम कथा संग श्याम ज्योति पाठ में शामिल होने हेतु प्रवेश कार्ड श्याम मंदिर हरमू रोड, श्याम मंदिर अग्रसेन भवन एवं रानी सती मंदिर रातू रोड से प्राप्त कर सकते है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्ड उपलब्ध होंगे।

इस आयोजन के अन्य संयोजिका विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, विनीता सिंघानिया और निर्मला बागड़िया, सह संयोजिका हेमा पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रंजू मालपानी और नेहा बगड़िया समेत संस्था के प्रत्येक सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विगत 1 महीनें से लगे हुए है।

 

 

Leave a Reply