राची, झारखण्ड | जुलाई 18, 2024 ::
एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान मे संस्था के संस्थापक और संरक्षक परमहंस डा• श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान सचिव मनोज कुमार चौधरी ने गुरूजी सदानंद जी महाराज को माला एव पगड़ी पहनाकर और संस्था के सदस्य ने गुरू महाराज को दुपट्टा ओढ़ाकर गुरू पूर्णिमा की बधाई दी।
उसके पश्चात गुरूजी सदानंद जी महाराज ने वहा उपस्थित सभी सुन्दरसाथ शिष्यों एव सभी श्रद्धालुओ को गुरू पूर्णिमा एव आने वाले सिंधारा एव रक्षाबंधन की शुभकामनाये दी।
गुरू जी महाराज ने कहा कि सत्संग, सेवा, सुमिरन से ही मानव जीवन को हम उपयोगी बना सकते है। जीवन को सार्थक बना सकते हैं वरना यह जीवन तो पशुओं से भी खराब है क्योंकि पशुओं का शरीर तो मरने के बाद भी काम में आता है लेकिन इस मानव जीवन का तो उपयोग मरने के पहले ही है मरने के बाद तो इसकी कुछ भी कीमत नहीं होती है।
उनहोने कहा की जब हम सत्संग में जाते हैं तो गुरुजनों के चरणों में जाते हैं तो हमें वहा ज्ञान प्राप्त होता है। और हमारे मन के विकार दूर होते हैं। गुरुजनों की प्रेरणा से हमे गरीबों की सेवा करने का प्रेरणा मिलती है
आज के गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं जन्मदिवस के कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, बिजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, चिरंजीलाल खणडेलवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रमोद सारस्वत खणडेलवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, सुरेश अग्रवाल, जयप्रकाश मित्तल, मनीष जालान, सज्जन पाडिया, नन्द किशोर चौधरी, विशाल जालान, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह एव महिला समिति की विमला जालान, बिमला जालान, उर्मिला पाडिया, सिता शर्मा, अमिता जालान, सुनीता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, सरीता अग्रवाल मनीषा जालान, इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।




