Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

राँची डीआईजी से मिला श्री महावीर मंडल का प्रतिनिधिमंडल

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 06, 2024 ::

श्री महावीर मंडल राँची कें अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू के नेतृत्व में श्री महावीर मंडल राँची कें सभी नवनिर्वाचीत पदाधिकारीगण, राँची के डीआईजी अनूप बिरथरे से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बुके एवं चुनरी देकर उन्हें रामनवमी के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीआईजी ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचित होने का बधाई दिए।
सम्मनित करने के उपरांत ऐतिहासिक रामनमवी महोत्सव कि विस्तृत जानकारी भी दी गयी!
प्रतिनिधिमंडल मे श्री महावीर मंडल राँची कें अध्यक्ष – रवि कुमार पिंकू
मंत्री -दीपक ओझा, प्रचार मंत्री – मुन्ना शर्मा सहित अन्य रामभक्त उपस्थित थे!
इस अवसर पर श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष एवं अन्य सभी पदाधिकारियों के बातो को सुनने के बाद डीआईजी महोदय ने आश्वस्त किया की इस मंगलवारी से लेकर पुरे रामनवमी के आयोजन तक जिस तरह का सहयोग जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक वर्ष मिलते आया है आचार सहिंता को देखते हुए इस वर्ष भी अधिक से अधिक साधन ओर सहयोग समितियों ओर रामभक्तो को उपलब्ध कराया जायेगा! डीआईजी महोदय ने यह भी कहा की इस वर्ष रामनवमी मे आखाड़ो एवं जुलूसों में सुरछा ववस्था के साथ – साथ रामनवमी के समस्त आयोजन हेतु पूर्व की तरह ही समयानुसार वाहन उपलब्ध करा दिया
जायेगा! डीआईजी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सभी सदस्यो को रामनवमी त्योहार का शुभकामना एवं अग्रिम बधाई दिया

Leave a Reply