राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 12, 2024 ::
वाईएमसीए रांची इस वर्ष 2024 में विभिन्न सामुदायिक विकास सेंटर्स जैसे चुटिया पावर हाउस, कडरू पूल टोली , इस्लामनगर, गड़हा टोली, रामनगर डॉमटोली इत्यादि में पूरे वर्ष लगभग 14 हेल्थ कैंप का आयोजन किया जिसमें मरीज को निशुल्क डॉक्टरी सलाह और निशुल्क दवाई अभी उपलब्ध कराएंगे अब तक में कुल 1200 से अधिक मरीजों का इस वर्ष इलाज किया गया इसी क्रम में आज दिनांक 12 दिसंबर 2024 को वाईएमसीए रांची के तत्वाधान में वाईएमसीए सामुदायिक विकास केंद्र जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर जॉनसन Bage, (MBBS, Darbhanga, Diploma in Family medicine CMC Vellore) एवं डॉक्टर कुमुद ( MBBS,Patna , Diploma in Family medicine CMC vellore) ने कल 80 मरीजों की जांच की जिसमें अधिकतर मरीज उच्च रक्तचाप , मधुमेह, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, खून की कमी, पेट की समस्या मौसमी बुखार इत्यादि समस्याओं से पीड़ित थे सभी मरीजों को डॉक्टरी सलाह के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी दी गई
कार्यक्रम को सफल बनाने में वाईएमसीए के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुमन Bhengra एवं Rajnee Ekka का, मुमताज कुरैशी समाज सेवक, नर्स जितनी खलखो, नर्स रेणुका टोप्पो, हेल्थ वर्कर प्यारी तिर्की, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा



