Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

द्वितीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप मे शिवाजी राय पुरुष व महिला में अर्चिता डे चैंपियन

राची, झारखण्ड  | जुलाई  28, 2024 ::

द्वितीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2024 के अंतिम दिन गुरुनानक हायर सेकेण्डरी स्कूल, रांची के ऑडिटोरियम में चल रहे प्रतियोगिता मे पुरूष एकल में बोकारो के शिवाजी राय ने अपने प्रतिद्वंदी रांची के सत्रुंजय चक्रवर्ती को 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया, वही महिला एकल में पूर्वी सिंहभूम के अर्चिता डे ने अपने ही जिला के सानिया बनर्जी को हराकर विजेता बनी, अंडर 19 बालिका वर्ग में अर्चिता डे ने धनबाद की सृजनी चक्रवर्ती को हराकर खिताब जीता , वही अंडर 19 बालक वर्ग में गढ़वा जिला के नीतीश मेहता ने हजारीबाग के प्रतीक अग्रवाल को हराया , समापन समारोह के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के जोनल अधिकारी असीम कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार बांटा और कहा की खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए और विजेता बनने से बेहतर है खिलाड़ी बनना और खेल से जुड़े रहना , विशिष्ठ अतिथि झारखंड राज्य टी टी संघ के मुख्य संरक्षक जय कुमार सिन्हा , स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष कुलतार सिंह , हरमीत सिंह, परमजीत सिंह, डॉ. पवन चौधरी, राज्य संघ के महासचिव समरजीत सिंह, राज्य टी टी संघ के उपाध्यक्ष सैबाल गुप्ता , सहसचिव राकेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सुदीप्तो मुखर्जी, पार्थ सारथी, कमलेश दुबे ने भी पुरस्कार बांटे, मंच का संचालन मुख्य रेफरी संदीप साहा ने किया ।

Leave a Reply