Breaking News Latest News झारखण्ड

श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण, देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 19 अप्रैल से 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  11, 2025 ::

आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर मोराबादी प्रांगण में आगामी 19 अप्रैल 2025 दीन शनिवार से 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को भव्य श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण, देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का पोस्टर का अनावरण किया गया। इस अवसर पर श्री यज्ञा बाबा आश्रम आम्रकुंज दुर्गा मंदिर मोराबादी के महंत भरत दास जी महाराज के साथ राधे श्याम शर्मा, हिंदू जागरण मंच मठ मंदिर प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, मुख्य पुजारी विकास पांडेय, चंदन पांडेय, अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महंत भरत दास जी महाराज ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक होने इस देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा।देव प्रतिष्ठा आचार्य पठ श्याम सुंदर शर्मा जी के सानिध्य में तथा श्रीमद् भागवत कथा गया पीढ़ा दिशेस्वर स्वामी श्री वैंकटेश प्रपन्ना चार्या जी के सानिध्य में संपन्न होगा। इस यज्ञ के निवेदक राधे श्याम शर्मा व विमला शर्मा जी हैं। वही यजमान राकेश शर्मा -प्रिया शर्मा, अमित विक्रम एवं निधि शर्मा जी हैं। इस सात दिवसीय महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 08 बजे से महायज्ञ शाम 05 बजे तक चलेगा। वहीं प्रत्येक दिन संध्या 05 बजे से श्री मद भागवत कथा रात्रि 09 बजे तक चलेगा। मंदिर के मुख्य पुजारी विकास पांडेय जी ने बताया कि यह हर्ष कि बात है कि श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण,देव प्रतिष्ठा एवं श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ ज्ञान महायज्ञ होने जा रहा है। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से भक्त गण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समस्त रांची वाशी अपने और अपने परिवार के साथ शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे रांची वासियों के लिए प्रचार रथ भी निकाला गया। सैकड़ों महिलाओ ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

Leave a Reply