
मांडर, झारखण्ड । सितम्बर | 02, 2017 :: रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में शनिवार को खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2017-18 के दूसरे दिन का पहला मैच वाईवीसी बुढ़ाखुखरा और महेंद्र मुंडा एकेडेमी उरुगुटू के बीच खेला गया। मुंडा एकेडेमी ने रोमांचक मुकाबले में बुढ़ाखुखरा को 3-1 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इससे पहले मुख्य अतिथि मांडर प्रमुख अनिता देवी और विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख मजीद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दूसरे दिन के खेल की शुरुआत कराई। वहीं संत जॉन फुटबॉल एकेडेमी रांची ने सामलौंग एफसी रांची को 7-3 से, खान ब्रदर्स गोरे ने हेहल स्पोर्टिंग क्लब रांची को 6-2 से और बीपीएसएस दुबलिया ने गढ़वा जिला फुटबॉल क्लब गढ़वा को ट्राई ब्रेकर में 5-2 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। मौके पर आयोजन समिति के पितरुस खलखो, फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो. रशीद, मो. शकील (छोटू), आयता उरांव, रंजीत खलखो, लखो उरांव, सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




![people around the globe come to see the culture of jharkhand : raghubar das [ cm, jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/10/06-Raghuvar-das-464x290.jpg)