Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मोरहाबादी मैदान में खादी और पी.एम.ई.जी.पी. प्रदर्शनी बना रांची की जनता का आकर्षण का केन्द्र

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 16, 2023 ::  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वप्न है कि हमारा देश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बने इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु ग्रामोद्योगों तथा पी.एम.ई.जी.पी. इकाइयों के लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों / यूनिटों के उत्पाद के विपणन (मार्केटिंग) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भव्य ‘आंचलिक खादी और पी.एम.ई.जी.पी. प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 10-2-2023 से 20-2-2023 तक की अवधि के लिए किया गया है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इन्हीं स्वप्नों एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कर्मठ माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज कुमार जी के कुशल नेतृत्व में खादी और ग्रामोद्योग आयोग एक नये आयाम को छू रहा है एवं माननीय प्रधानमंत्री

श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न को एक दिशा प्रदान कर रहा है। ध्यानाकर्षण :-

इस भव्य प्रदर्शनी सह बिकी मेले के अब मात्र 4 दिन ही शेष रह गए हैं। आंचलिक खादी एवं पी.एम.ई.जी.पी. की प्रदर्शनी रांची में पहली बार लगी है। यहां पूरे भारत के ग्रामीण उद्योगों से संबंधित पी.एम.ई.जी.पी. के स्टॉल लगाए गए हैं।

मेला विभिन्न प्रदेशों के दुलर्भ उत्पादों का एक कॉमन प्लेटफार्म बना हुआ है। प्रदर्शनी सह बिकी मेले में करंज का शहद लोगों की पसन्द बनी हुई है।

झारखण्ड प्रदेश के दुमका जिला की पी.एम.ई.जी.पी. की इकाई जिसका लोहे के घरेलू उपयोग के औजार के स्टॉल है, जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र है एवं खरीददारों की भीड़

लगी रहती है। गुजरात का पी.एम.ई.जी.पी. के हर्बल उत्पाद का स्टॉल, जहां हर्बल चाय, एलूबेरा पेय एवं

अन्य हर्बल उत्पाद के स्टॉल भी लोगों की पसन्द है। देशभर के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए खादी स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र है।

पटना, बिहार की पी.एम.ई.जी.पी. इकाई जिसका अचार, आंवला एवं तीसी आदि के विभिन्न उत्पाद लोगों की पसन्द बनी हुई है, जहां लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

Leave a Reply