राँची, झारखण्ड | अगस्त | 19, 2018 :: युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, मांडर और शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2018-19 का उद्घाटन 01 सितंबर को दिन नौ बजे से होगा। टूर्नामेंट छोटानागपुर एथेलेटक्सि एसोसिएशन (सीएए) और झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) से संबद्ध है। मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. साकीब (छोटू) ने बताय कि टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2018 है। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए इंट्री फी तीन हजार पांच सौ रुपए है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म बुढ़ाखुखरा स्थित प्रज्ञा केंद्र (मो.-9661904995 और 8709743280) और रातू रोड,रांची स्थित ट्रेड यूनियन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। टूर्नामेंट के विजेता को 41 हजार नगद व शिल्ड और उपविजेता को 21 हजार नगद व शिल्ड के अलावा तृतीय, चतुर्थ स्थान पाने वाले टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ द मैच और मैच ऑफ द सिरीज, वेस्ट अनुशासित टीम सहित कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
Related Articles
मीडिया कप फुटबॉल में अजय, मयूराक्षी का जीत से आगाज, अन्य दो मुकाबले बराबरी पर छूटे
राची,झारखण्ड | सितंबर | 11, 2022 :: मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल किक लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटरन किया। उद्घाटन मैच का मुकाबला टीम गंगा और टीम दामोदर […]
शिबू सोरेन से मिले कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल, कहा दिशोम गुरु का योगदान हमेशा स्मरणीय
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 09, 2024 :: कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की भी मंगलकामना की। आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि शिबू सोरेन हमारे आदर्श हैं। झारखंड निर्माण […]
गोवर्धन पूजा पर “ब्रह्मकुमारीज गोशाला” में गो माता की पूजा
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 26, 2022 :: आज दिनांक 26 10 2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर कांके पिठौरिया स्थित “ब्रह्मकुमारीज गोशाला” में गो माता कि पूजा – अर्चना कर,आरती कर सैंकड़ो गायों को भोजन कराया […]



