Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची नगर निगम द्वारा 150 पौधो का वितरण

राची, झारखण्ड | अगस्त | 07, 2023 ::

आज दिनांक 07 अगस्त 2023 दिन सोमवार को रांची नगर निगम रांची के द्वारा रातु रोड स्थित” डांस झारखंड” में 150 पौधो का वितरण किया गया।

साथ ही विवेकानंद यूथक्वेक फाऊंडेशन एवं रिलेशनस के संयुक्त तत्वाधान में मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एव उर्जा संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया।

जिसमें 150 छात्र छात्राओ को संस्था कि ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां भी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथक्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, डांस झारखंड के निदेशक राम सिंह, गंगा यात्री पीयूष पाठक, नगर निगम के सौरभ केशरी, उमेश कुमार, सुतापा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर सैंकड़ो छात्र छात्राओ एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply