Seventh Jharkhand state level boys girls malkhamb competition on 29th feb and 1st of march 2020
Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

सप्तम झारखंड राज्य- स्तरीय बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता 29 फरवरी एवं 1 मार्च 2020 को रांची में

Seventh Jharkhand state level boys girls malkhamb competition on 29th feb and 1st of march 2020

रांची , झारखण्ड | फरवरी | 24, 2020 :: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन एवं शारदा फाउंडेशन के तत्वाधान में दो दिवसीय सप्तम राज्य- स्तरीय बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर- २, धुर्वा, रांची (जगन्नाथपुर थाना के पीछे) 29 फरवरी एवं 1 मार्च 2020 को आयोजित की गई है।
इस प्रतियोगिता में
रांची ,
पूर्वी सिंहभूम,
पश्चिमी सिंहभूम,
लोहरदगा,
गुमला,
जामताड़ा,
पलामू ,
गढ़वा,
रामगढ़,
हजारीबाग,
बोकारो,
धनबाद,
देवघर की
टीम भाग ले सकते हैं ।
प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों के
अंडर -14 ,
अंडर -16,
16 वर्ष से ऊपर के
बालक – बालिका के लिए आयोजित की गई हैं।
बालक वर्ग के लिए पोल मलखंब, रोप मलखंब, पिरामिड एवं बालिका वर्ग के लिए रोप मलखंब, रोप के ऊपर पिरामिड की प्रतियोगिता होगी।
इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह 5 से 7 मार्च तक विलासपुर, छत्तीसगढ़ में 32 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालक -बालिका एवं 20 से 22 मार्च तक 36 वीं सीनियर बालक -बालिका मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन हेतु दिनांक 27 फरवरी 2020 तक संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036) एवं रजनीश कुमार झा (8757484069) से संपर्क कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एवं जन्म-तिथि प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 फरवरी को अपराह्न तीन बजे किया जाएगा।

यह जानकारी झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा दी।

Leave a Reply