Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड की टीम भोपाल रवाना

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 04, 2022 ::

* हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह एवं सीईओ रजनीश कुमार ने रांची में हॉकी झारखंड के कार्यालय से टीम को जीत की शुभकामना देकर विदा किया
6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए 20 सदस्य झारखंड हॉकी टीम आज भोपाल के लिए रवाना हुई।हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय सिंह एवं सीईओ रजनीश कुमार हॉकी झारखंड के कार्यालय से टीम के सभी खिलाड़ियों ,कोच, मैनेजर को जीत की शुभकामना एवम खेल कीट देकर विदा किया ।झारखंड टीम के कोच एलेक्स लकड़ा और मैनेजर मनोज प्रधान है हॉकी झारखंड टीम अमनदीप तिग्गा,अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो ,सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा,अल्बर्ट डुंगडुंग,अनुरोध भेंगरा , जेन सोरेंग,सुमित बरवा,मनोहर मुंडू,बिलाड़ कांडूलना,सुजीत एक्का,मुकेश किंडो,विजय खेस है।
प्रतियोगिता में झारखंड पूल E में हॉकी त्रिपुरा,हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के साथ है। हॉकी झारखंड का पहला मैच 6 अप्रैल को हॉकी त्रिपुरा के साथ, 8 अप्रैल को हॉकी चंडीगढ़ के साथ और 11 अप्रैल को हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के साथ होगी।

 

Leave a Reply