राची, झारखण्ड | अगस्त 25, 2024 ::
मंडल आयोग के निर्माता डॉ बी पी मंडल की जयंती पर “राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा” के तत्वावधान में रांची के धुर्वा स्थित बाईबीएन पब्लिक स्कूल में “ओबीसी को 52% हिस्सेदारी क्यों और कैसे” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का उद्घाटन रामजी यादव चेयरमैन वाईबीएन यूनिवर्सिटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पटना के वरिष्ठ समाजसेवी एहसान अहमद शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि एहसान अहमद ने कहा कि सरकार को ओबीसी का स्वतंत्रता मंत्रालय बनाया जाना चाहिए। वहीं वाईबीएन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रामजी यादव ने कहा कि सरकार को बीपी मंडल की 40 अनुसंधानों को लागू करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा वर्षों से अकेले इस लडाई को लड़ते आ रही है।
आज के सेमिनार में प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, महासचिव डॉक्टर शिवानंद काशी, प्रदेश सचिव, विवेक कुमार, अशर्फी चंद्रवंशी, शुभम कुमार, मुंशी प्रसाद गुप्ता, तपेश्वर गोप, मनोज कुमार, विनय बरनवाल, वंशलोचन राम, रामसागर, दीनानाथ प्रसाद डॉन सहित काफी लोग विशेष रूप से शामिल हुए।




