राची, झारखण्ड | अगस्त 25, 2024 ::
अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, झारखण्ड प्रदेश के द्वारा रांची जिला के हरमू स्थित स्वागतम वैंक्वेट हाल में ‘संस्कृत दिवस सह कार्यकर्ता सम्मलेन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कवि कोकिल विद्यापति रचित गोसवनि गीत जय जय भैरवी, असुर भयावनी से हुई। संस्कृत दिवस पर वक्ता के रूप में आये हुए डॉ चन्द्रमाधव सिंह – प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख, संस्कृत भारती, झारखण्ड ने संस्कृत भाषा की विशिष्टता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की संस्कृत भाषा देवताओं की भाषा है इस भाषा का सम्मान अपने भारत देश की सभ्यता एवं संस्कृति का सम्मान करना होगा। डॉ चन्द्रमाधव सिंह एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष अमरनाथ झा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव जी ने किया।
विचारो के आदान प्रदान के संग हुआ कार्यकारणी का विस्तार
आयोजन के दूसरे सत्र कार्यकर्त्ता सम्मलेन का शुभ आरम्भ झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अपने वक्तव्य से किया उन्होंने अपने संगठन के लोगो के आग्रह किया की सर्वप्रथम रांची जिला को संगठित करते हुए सम्पूर्ण झारखण्ड में अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद को जिला , वार्ड संग पंचायत स्तर तक अपनी उपलब्धता बनानी है। कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, झारखण्ड प्रदेश का संगरक्षक बिनोदानंद झा ‘बुबु जी’ को बनाया गया । परिषद के रांची जिला के उपाध्यक्ष के रूप मे विद्यानंद ठाकुर एवं महेश्वर साहनी साथ ही संयुक्त सचिव के रूप में डॉ निशांत कुमार झा एवं डॉ निराला पाठक को नियुक्त किया गया। रांची जिला का कोषाध्यक्ष का दायित्व राधेश्याम यादव दिया गया है। संगठन का एकत्रीकरण करने हेतु संगठन सचिव का दायित्व अशोक सिंह जी को दिया गया है। महिला की भागीदारी ज्यादा से अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद से हो इसके लिए रीना मिश्रा झारखण्ड प्रदेश की संयोजिका नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के पूर्व के इतिहास एवं वर्तमान परिपेक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए भुवन किशोर झा ने अपने वक्तव्य को रखा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा पूर्व में प्रकाशित पत्रिका सन्देश को पुनः से प्रारम्भ करने एवं परिषद अन्य संस्थाओ से हटकर कार्य करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का सञ्चालन किशोर झा ने किया। इस अवसर पर संरक्षक विनोदानंद झा, झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ झा, महासचिव अजय झा, कोषाध्यक्ष विलट पोद्दार, प्रांतीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव रांची जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार झा, महासचिव राजीव झा, आशुतोष त्रिवेदी, मृत्युंजय झा, काशी कांत झा, सुधीर ठाकुर, उपेंद्र झा, भुवन किशोर झा, अवधेश ठाकुर , कुमुद झा संग अनेको लोग उपस्थित थे।




