राची, झारखण्ड | फरवरी | 12, 2025 ::
जिला परिवहन कार्यालय रांची एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में बरियातू रोड हिल टॉप पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने को लेकर जिला परिवहन कार्यालय रांची एवं रिलेशंस कि ओर से हिल टॉप पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर सड़क सुरक्षा अभियंता परिवहन विभाग झारखंड सरकार के गौरव कुमार,हिल टॉप पब्लिक स्कूल कि प्राचार्या संगीता राज, निदेशक राजेश गुप्ता,उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
साथ ही साथ सभी ने कहा कि हमें कभी भी दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।18 साल के आयु के बाद ही दोपहिया वाहन चल।ना चाहिए। हमें यातायात के नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए।कभी ट्रिपल राइडिंग नहीं करना चाहिए।सभी को सीट बेल्ट पहनकर ही गाड़ी चल।नी चाहिए। हमें हमेशा सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों का ध्यान रखना चाहिए। राइडिंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फुटपाथों पर संभलकर चलना चाहिए और जेब्रा क्रॉसिंग से ही क्रॉस करना चाहिए। गति सीमा का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।
सड़क यातायात सुरक्षा एक प्रकार का विधि या उपाय है जिससे सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उसके मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास करना ही असल लक्ष्य है।
सेमिनार के दौरान बच्चों को एक जरूरी सुझाव भी दिए गए जिसमें कहा गया कि रोड एक्सीडेंट होने पर कभी भी अपने फोन से वीडियो और रिल न बनाएं केवल जान बचाए।
रोड एक्सीडेंट के दौरान 108 नंबर पर तुरंत फोन कर घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने को भी कहा गया।साथ ही साथ अगर किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के अंदर हॉस्पिटल पहुंचाने पर रोड सेफ्टी विभाग के द्वारा नेक नागरिक का फर्ज निभाने को लेकर व्यक्ति को 2 हजार से 5 हजार तक के प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र इनाम के तौर पर दिया जाएगा।
इस दौरान बच्चों ने अपने रांची वासियों और अपने अभिभावकों को पेंटिंग बनाकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर आई एस जकी,सीमा लाला, पुरोबी राय,शिवानी, मौशमी भट्टाचार्य, शंकार,स्नेहा , गार्गी, सूर्यकांत, साधना, प्रियंका, सिमकी विश्वास, सरिता, निकिता राज, सविता सिंह समेत कई शिक्षक शिक्षकाएं एवं स्कूल के सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।




