Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

15 दिवसीय नि शुल्क आत्या पात्या प्रशिक्षण शिविर संपन्न

राची, झारखण्ड | जून | 19, 2023 ::

आज दिनांक 19 जून 2023 दिन सोमवार को रांची जिला आत्या पात्या एसोसिएशन एवं तान्य।ज हेल्पिंग वेल्फेयर फाउन्डेशन के संयुक्त तत्ववधान में अयोजित 15 दिवसीय नि शुल्क रांची जिला ग्रीष्मकालीन बालक बालिका आत्या पात्या प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लीची बगान प्रांगण sec 02 , धुर्वा,रांची में किया गया था।
इस 15 दिवसीय निशुल्क रांची जिला आत्या पात्या प्रशिक्षण शिविर में पूरे रांची जिले से लगभग 100 बालक बालिकाओं को आत्या पात्या खेल कौशल को बारीकी से अभ्यास कराया गया।

सर्व प्रथम सभी खिलाड़ियों को जेनरल वॉर्म अप के उप।रांत,खेल से संबंधित स्पेसिफिक व्यायाम , इनडूरेनस टेस्ट , रोड रनिंग एव सूर्य नमस्कार के माध्यम से खिलाड़ियों के शरीर को फिटनेस के तहत लचीलापन , फुर्तीला बनाने पर ज्यादा जोर दिया गया।
तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को प्रतिदिन अलग अलग कौशल,बेसिक जानकारी एवं सीनियर,सब जूनियर, महिला आत्या पात्या कोर्ट की विस्तृत जानकारीया दी गई। प्रतिदिन सभी प्रशिक्षण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मुख्य शिक्षक अजय झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, नव नियुक्त प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक पुनम एक्का,राजीव उरांव, जयंती एक्का, कुलदीप सोरेंग एव दुर्गेश बेशरा ने पूर्ण रुप से सहयोग किया।
समापन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी एव डोरंडा कॉलेज के शिक्षक अवदेश ठाकुर, रांची जिला आत्या पात्या के अध्यक्ष अजय झा , तान्य।ज हेल्पिंग वेलफेयर फाउन्डेशन के फाउंडर राज कुमार साहू, को फाउंडर अंसिका सिंह, अध्यक्ष अनवरी अंजुम, रोहित कुमार, हैरिस चंद्र आदि कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से आत्या पात्या खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से जनजातीय खेल महोत्सव 2023 में खेल कर लौटी झारखंड खो खो की बालक/बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर सभी अतिथियों ने इनके अच्छे प्रर्दशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाए भी दी।

Leave a Reply