Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में झारखंड की लेखिका की पुस्तक का लोकार्पण  

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  12, 2025 ::

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में झारखंड की लेखिका रेणुका तिवारी द्वारा लिखित “दोजख की हूरें’ का लोकार्पण सह संवाद कार्यक्रम प्रलेक् प्रकाशन के स्टाल पर किया गया।लोकार्पण प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर केदार मीणा एवं प्रोफेसर प्रभात कुमार मिश्र(काशी हिंदू विश्वविद्यालय)एवं प्रसिद्ध हिंदी आलोचक, स्वामी रणधीर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर लेखिका रेणुका तिवारी ने अपने उपन्यास की पृष्ठभूमि और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपन्यास में वर्णित हर स्त्री चरित्र एक टीम लीडर और प्रतिरोध के विरुद्ध खड़ी एक नेतृत्वकर्ता है।जो उनके लिए निर्मित दोजख को अपनी हिम्मत से ध्वस्त कर जन्नत का निर्माण कर लेती है।

प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वैसे तो इसकी पृष्ठभूमि बिहार की है पर इस समस्या का फलक काफी व्यापक है।

प्रोफेसर प्रभात मिश्र ने स्त्री विमर्श और लेखनका दायरा बढ़ चला है।

लेखक एवं आलोचक प्रोफेसर केदार मीणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह उपन्यास बेहद महत्वपूर्ण है।

युवा कवि आशुतोष ने कहा कि पुस्तक का नाम बेहद खूबसूरत है।हुर्रे जन्नत में होती हैं,पर स्त्री दोजख में भी जन्नत का निर्माण कर सकती है।

स्वामी रणधीर जी ने कहा कि ये पुस्तक नही है बल्कि वेद है।

इस कार्यक्रम में झारखंड से सुधीर कुमार,प्रीतम मिश्रा, अत्युत्तम छत्तीसगढ़ से,रंजीता मिश्रा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का समापन प्रलेक् प्रकाशन के प्रकाशक जितेंद्र पात्रों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

 

 

Leave a Reply