Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में आर्गेनिक खेती पर सेमिनार

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 16, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज राँची व इकोजेसुइट्स के संयुक्त तत्वधान में आर्गेनिक खेती पर सेमिनार का आयोजन किया गया| वर्तमान परिवेश में प्रदुषण को नियंत्रित करने के किये आर्गेनिक खेती एक उत्तम साधन है| एकोजेसुइट्स द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को प्रेरित की जाती है और इस काम से जुड़ने के लिए आमंत्रित भी करते हैं|
कार्यक्रम की उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर नाबोर लकड़ा ने अपने संभाषण में कहा कि मनुष्य के पास ज्ञान,बुद्धि व क्षमता है वह प्रदुषण को नियंत्रित कर सकता है| पर्यावरण धरती की रक्षा हमारी खुद की रक्षा है | सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. चन्द्र शेखर सिंह ने भारत में कृषि के बदलते तरीके का व्याख्यान किया और आर्गेनिक खेती के विभिन्न पहलुओं के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से बताया|
कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव व अन्य प्राध्यापकगण और वनस्पति विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|

 

Leave a Reply