Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

केरल में होने वाले जुनियर कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप साथ ही बेंगलुरु में जुनियर रिदमिक नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए सेलेक्‍शन ट्रायल सम्पन्न

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 12, 2022 ::  आज झारखण्ड जिमनास्टिक एसोसिएशन के द्वारा आर॰के॰आनंद लॉन बॉल स्टेडियम, नामकुम में राज्यस्तरीय जुनियर कलात्मक जिमनास्टिक एवं जुनियर रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का सेलेक्‍शन ट्रायल सोमवार को सफलता पुर्ण सम्पन्न हुआ। 30 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक केरल में 57वां राष्ट्रीय जुनियर कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप वेग एवं मेग के लिए और 16 से 18 दिसम्बर 2022 तक बेंगलुरु में राष्ट्रीय सीनियर और जुनियर रिदमिक नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। जिसको लेकर राज्य भर से भाग लिए जिम्नास्ट को उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चयन हेतु ट्रायल किया गया। सेलेक्‍शन ट्रायल में अलग-अलग राँची,देवघर,हजारीबाग,सिमडेगा,साहेबगंज,गुमला आदि जिला के खिलाड़ियों ने उत्साहपुर्वक लिया।
चयन ट्रायल रेलवे के प्रशिक्षक जितेन्द कुमार एवं पुर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी तूलिका श्रीवास्तव के देखरेख में किया गया।

======================================
इस प्रतियोगिता के दौरान झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक,कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता,संघ के संदीप केडिया,देवपुजन ठाकुर,विनय क्षेत्री,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply