राची, झारखण्ड | जुलाई 28, 2024 ::
श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की एक अहम बैठक हुई जिसमें आदि शक्ति मां श्री जीण भवानी का सावन सिंधारा 15 अगस्त को स्थानीय स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में धूम धाम से मनाए जाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर पुरुलिया से आई मशहूर भजन गायिका शीतल कटारुका अपने भजनों से माता के भक्तों को झुमाने आ रही हैं। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सहसचिव प्रदीप शर्मा बिनोद अग्रवाल संदीप विजयवर्गीय, संदीप अग्रवाल, शिव शर्मा, संगीता अग्रवाल, सुनीता मित्तल, शीतल अग्रवाल, कविता सोमानी थे।




