राची, झारखण्ड | जुलाई 28, 2024 ::
श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज झारखंड के तत्वाधान में श्रीकृष्ण संदेश यदुवंशी संकल्प महासम्मेलन स्थान पुराना विधानसभा हॉल सेक्टर धुर्वा में संपन्न हुआ ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया
महासम्मेलन में बिहार,यूपी, उड़ीसा सहित राज्यभर से यादव समाज के प्रतिनिधिगण शामिल हुए
कार्यक्रम में प्रदेश राजद महासचिव सह परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव, अध्यक्ष सुरेश राय, सचिव रामकुमार यादव, बिहार से आए प्रो.राम मोहन राय, रियाडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव, राजद नेता राजेश यादव, बबन यादव, रंजन यादव, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजनी यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, पत्रकार इंदुभूषण यादव, रामजी यादव, जयप्रकाश यादव, केएन भगत, सुरेश गोप सहित कई लोगो ने संबोधन किया !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि हम सभी को सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए घर घर में शिक्षित होना अति आवश्यक है, खेल कूद, व्यवसाय, नौकरी पेशा तथा मौलिक अधिकारों के लिए राजनीतिक रूप से अधिक संख्या में भागेदारी निभानी होगी तभी सामाजिक विकास का लक्ष्य पूरा होगा !
महासम्मेलन के माध्यम से संकल्प लेने की जरूरत है की झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में यादव समाज को 81 में कम से कम 10 विधायक जिताकर सदन में लाना है जिसमे हटिया रांची राजधानी को प्राथमिकता के साथ हुसैनाबाद कोडरमा राजधनवार बरही बरकट्ठा मधुपुर गोड्डा झरिया भवनाथपुर जरमुंडी बोकारो सहित अन्य क्षेत्रों में राजनीतिक दलों को प्रतिनिधि बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए !




