Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जेसीआई राँची ने लाबेद में मनाया 73वा गणतंत्र दिवस

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 27, 2022 ::  जेसीआई राँची ने लाबेद गाँव में बच्चों और गाँव के निवासियों के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया। यह ज्ञात है कि संस्था लाबेद गाँव के लिएहमेशा कार्य करती रहती है।
अध्यक्ष सौरभ साह ने रांची के सभी नागरिकों को देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई । श्री साह ने गाँव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है।
आइए, हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

अध्य्क्ष सौरभ साह ने कहा कि लबेद गांव में संस्था की ओर से एक स्कूल का निर्माण किया गया है जिसमें 50 से अधिक बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। हर साल संगठन के सदस्य गाँव में चिकित्सा शिविर, सर्दियों में ऊनी कपड़ों का वितरण जैसे अन्य कार्य करते हैं। मौके पर छात्रों ने गांव की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर उपस्थित बच्चों के किताबें, मिठाइया ,अध्ययन सामग्री बांटी गई और कपड़े भी बाटे गए। साथ ही साथ बच्चों के लिए खेल कूद का भी आयोजन किया गया था।

संस्था की ओर से लाबेद गांव के ग्राम प्रधान अटवा मुंडा, विद्यालय के शिक्षक संजय उरांव, पार्षद दीपक लोहरा और सरपंच मगहिया उरांव को सम्मानित किया गया।

संगठन के पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन, राकेश जैन , अभिनव मंत्री सचिव प्रतीक जैन कोषाध्यक्ष विनय मंत्री और सदस्य अरविंद राजगढ़िया,रॉबिन गुप्ता,सौरव साबू,पीयूष केडिया,अनुभव अग्रवाल अविकल मसकरा ,गौरव माहेश्वरी, चंद्रेश बजाज, अंकित जैन, कंचन माहेश्वरी, शीतल शर्मा ,नीमा मसकारा, दीपा बांका, सूची जैन,नीलम जैन,स्वेता माहेश्वरीऔर अन्य उपस्थित थे।
सौरभ जालान, रोहित दयानी और अनिरुद्ध अग्रवाल ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया

Leave a Reply