Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में शांति शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित

राची, झारखण्ड | जुलाई 04, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में वैश्विक शांति के शिक्षा पर राज विद्या केंद्र द्वारा कॉलेज के फादर सी. डिब्रावर सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की गयी| कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा, एसजे के स्वागत संभाषण से हुई|

इस दौरान प्राचार्य ने सभागार में उपस्थित प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को बताया की जीवन में शांति की आवश्यकता क्या है| शांति के कारण विद्यार्थी की सोचने और समझने की शक्ति दूसरों से अलग करती है| हर चीज के लिए भौतिकवादी होना जरुरी नहीं है| कार्यक्रम में प्रेम रावत द्वारा मानवता व शांति पर ज्ञानवर्धक विडियो शो की प्रस्तुति हुई जिसका मुख्य उद्देश्य शांति शिक्षा था| विडियो के माध्यम से व्यक्तिगत पहचान से अपनी आंतरिक शक्ति और व्यक्तिगत शांति खोजने में मदद करती है। धन की चाह में समाज के हर व्यक्ति तनाव में रहकर खुद को निष्क्रिय कर रहे हैं| आतंरिक शांति की खोज में यह संदेश हृदय के लिए बहुमूल्य शिक्षा प्रदान करता है, जो आज की दुनिया में अत्यावश्यक है।

कार्यक्रम का समापन जीव विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. भारती सिंह रायपत ने शांति संदेशों के साथ किया| इस दौरान डॉ. शिव कुमार, डॉ. संजय सिन्हा, डॉ. मारकुस बारला, डॉ. विजय मेहता सहित एनी प्राध्यापकगण और विद्यार्थी मौजूद थे|

Leave a Reply