राची, झारखण्ड | जून | 01, 2023 :: स्कूल ऑफ योग, रांची युनिवर्सिटी की सहायक प्राध्यापिका और योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड, रांची जिला की सचिव संतोषी कुमारी का चयन खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स के लिए बतौर टेक्निकल ऑफिसर ( जज ) किया गया है।
झारखंड राज्य से सिर्फ एक जज का चयन किया गया है।
इस खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में अलग अलग यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी भाग ले रहे है जो युनिवर्सिटी गेम्स में 1 से 3 तक अपना जगह बनाया था।
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में 1 से 3 जून तक आयोजित हो रही है।
भारत सरकार की एक अच्छी पहल है और नरेंद्र मोदी जी का सपना स्वास्थ भारत निरोग भारत को साकार करने का एक मौका भी है।
इस गेम्स को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एंड खेल मंत्रालय के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
खेलों में 21 खेल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करने वाले 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4750 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।
प्रतियोगिताएं वाराणसी, लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर और गोरखपुर में होंगी।
योगासन को जोड़ कर के युवाओं को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
योगासन स्पोर्टस के माध्यम से अब प्रतिभागी ओलंपिक और नेशनल गेम्स अपने सपनो को पूरा कर सकते है।
इस बात की जानकारी नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य ने पत्र के माध्यम से संतोषी कुमारी को दी और उनको बधाई देते हुए अच्छे भविष्य की कामना की.
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह महासचिव विपिन पांडेय और कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी ने संतोषी कुमारी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके इस उपलब्धि को झारखंड की बड़ी उपलब्धि बताया।
बधाई देने वालों में आर्य प्रहलाद भगत, डॉक्टर एसके घोषाल, शंकर राणा, मलय ङे , चंदू, प्रशांत सिंह, विकास गोप, चेताली मुखर्जी, पूजा सिंह, आदि शामिल थे