Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सन्त निरंकारी समागम रांची में 18 फरवरी को

रांची, झारखण्ड  | फरवरी | 11, 2023 ::  सन्त निरंकारी मंडल रांची जोन के तत्वावधान में 18 फरवरी 2023 को शहीद मैदान
धुर्वा में विशाल सन्त निरंकारी समागम का आयोजन किया गया है। सन्त निरंकारी मिशन की सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में समागम होगा। झारखंड में पहली बार उनका पर्दापण हो रहा है और उनकी पावन छत्रछाया में रांची
सहित चार जिलों में सन्त समागम आयोजित है।
सतगुरू माता सुदीक्षा जी 17 फरवरी को तेलांगना, उडीसा होते हुए जमशेदपुर आयेंगी
जहां गोपाल / रीगल मैदान में आयोजित सन्त समागम में वह अपना आशीर्वचन देंगी। 18
फरवरी को उनका रांची आगमन होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से शहीद मैदान धुर्वा में आयोजित सन्त समागम में अपना आशीर्वचन देंगी। यह समागम रात 8 बजे तक चलेगा। इस समागम में रांची के अलावा आस पास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु-अनुयायी सहित आम लोग भी शामिल होंगे। 19 फरवरी को वह धनबाद और 20 फरवरी को हजारीबाग में हो रहे सन्त समागम में अपना आशीर्वचन देंगी। उल्लेखनीय है कि सन्त निरंकारी मिशन पूरी दुनिया में सत्य की आवाज को फैलाने का काम करता है। सामाजिक कार्यों की कड़ी में ब्लड डोनेशन के मामले में सन्त निरंकारी मिशन का नाम
विश्व में पहले स्थान पर है। अध्यामिक जागृति की ओर मानव जाति को अग्रसर करने के अलावा अनेक समाजिक कार्यक्रम भी मिशन पूरी दुनिया में लगातार चलाता रहता है।
गुगल में निरंकारी मिशन के कार्यक्रमों एवं विभिन्न स्थानों पर संत्संग देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply